मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच परिसर स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रविवार की शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग पहली मंजिल पर इंचार्ज नर्स के कार्यालय से सटे शौचालय में लगे एग्जॉस्ट फैन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। देखते-देखते धुआं पांचवीं मंजिल पर स्थित न्यूरो की आईसीयू तक पहुंच गया। धुआं देखकर मरीज के परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तब अस्पताल के कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी。 यह भी पढ़ें- एसकेएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में लगी आगआग लगने का कारण बताया गया कि शाम करीब चार बजे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की पांचवीं मंजिल तक धुआं पहुंचा तो मरीज के परिजन और आईसीयू में मौजूद कर्मियों को कुछ जलने की बदबू आई। इसपर परिजन व कर्मी शोर मचा...