मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने शनिवार को कांटी प्रखंड के सरमसपुर गांव को गोद लिया। नेशनल मेडिकल कमीशन के दिशा निर्देश के अनुसार छात्रों ने गांव को गोद लिया। दिशा निर्देश के मुताबिक एमबीबीएस प्रथम वर्ष में छात्रों को ग्रामीण प्रशिक्षण के लिए एक गांव को गोद लिया जाना है। गोद लिए हुए गांव में छात्रों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।इस अवसर पर पीएसएम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र प्रसाद, सह-प्राध्यापक डॉ. विपिन कुमार एवं ट्यूटर डॉ. रामबाबू प्रसाद, डॉ. मनीष कुमार झा, डॉ. रचना रानी और पीजी छात्र उपस्थित रहे। डॉ. रविंद्र ने बताया कि छात्रों को समय-समय पर गोद लिए गांव में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेनी है। एक छात्र को पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.