मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। एसकेएमसीएच की सीनियर नर्स रंजू कुमारी का व्हाट्सएप हैक कर साइबर शातिरों ने स्टाफ नर्स बबीता से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में बबीता ने अहियापुर थाने में एफआईआर कराई है। बताया है कि 27 मई को एसकेएमसीएच में काम करने वाली सीनियर रंजू कुमारी का उसे व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें 50 हजार रुपये की जरूरत बताई गई। झांसे में आकर उसने दो बार में 50 हजार रुपये मैसेज में बताए गए नंबर पर यूपीआई से ट्रांसफर कर दिया। बाद में पता चला कि सीनियर सिस्टर का व्हाट्सएप हैक कर यह मैसेज भेजा गया था। मैसेज पर जिस नंबर पर रुपये भेजने की बात बताई गई थी, वह किसी करण निशु का था।सीआरपीएफ के अस्पताल के निरीक्षक के 20 हजार उड़ायेसीआरपीएफ समूह केंद्र झपहां के अस्पताल के निरीक्षक रंजन कुमार वारिक से साइबर शातिरों ने 20 हजार 22...