मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। एसकेएसमीएच ओपी में घुसकर एक एम्बुलेंस मालिक का हंगामा करते हुए वीडियो वारयल हो रहा है। वह बार-बार पुलिस कर्मियों से कह रहा है आईए गोली मार दीजिए...। इस तरह वह लगातार पुलिस वाले को उकसा रहा है। वायरल वीडियो से लग रहा है कि एसकेएमसीएच परिसर में निजी एम्बुलेंस संचालकों के रैकेट के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई की है, जिसको लेकर एम्बुलेंस मालिक पुलिस से खफा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि वायरल वीडियो में बोल रहे एम्बुलेंस संचालक के खिलाफ कुछ दिनों पूर्व एक मामला दर्ज हुआ था। इसी बात से नाराज होकर वह ओपी में घुसकर पुलिस से उलझ रहा था। वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...