मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में सांस, हार्ट और ब्रेन हेमरेज के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दिन में धूप और रात होते कड़ाके की ठंड से बड़ी संख्या में बीमार होकर लोग एसकेएमसीएच पहुंच रहे हैं। वार्डों में बेड नहीं मिलने पर फर्श पर लिटाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एसकेएमसीएच की इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक मरीजों से भरे रहे। बेड की कमी से मरीजों को जमीन पर ही रखकर इलाज किया गया। मेडिसिन ओपीडी में भी यही स्थिति रही। इमरजेंसी में 65 बेड लगे हैं, जबकि सोमवार को भर्ती मरीजों की संख्या 170 थी। इनमें से अधिकांश मरीज हार्ट, ब्रेन हेमरेज, फेफड़े में इंफेक्शन और सांस जनित बीमारी के थे। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार ने बताया दिन में धूप निकल रही है और शाम होते ही ठंड अधिक हो जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.