मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। क्षेत्रीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. अजय कुमार ने कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह के निर्देश पर मंगलवार को एसकेएमसीएच का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप निदेशक डॉ रमन भी थे। अपर निदेशक से कई मरीजों ने पैथोलॉजी में जांच के लिए पैसे लेने की शिकायत की। इसको गंभीरता से लेते हुए अपर निदेशक ने अधीक्षक को इस पर कार्रवाई का निर्देश दिया। अपर निदेशक ने इमरजेंसी, ऑर्थो वार्ड, गायनी वार्ड और पीकू का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोस्टर के हिसाब से सुरक्षा गार्ड नहीं पाए गए। अपर निदेश ने जीएनएम स्कूल जाकर छात्राओं से भी बात की। अपर निदेशक ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व तिरहुत आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई डॉक्टर, नर्स अनुपस्थिति पाए गए थे। सुरक्षा गार्ड भी ग...