एसकेएमयू में भ्रष्टाचार के खिलाफ एबीवीपी की भूख हड़ताल, परीक्षा नियंत्रक को हटाने पर अड़े
दुमका, सितम्बर 16 -- सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक, प्रशासनिक अनियमितताओं और परीक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका के विभाग संगठन प्रभारी हिमांशु दुबे की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर दिया। विभाग संगठन प्रभारी हिमांशु दुबे ने कहा कि परीक्षा संचालन, परिणाम प्रकाशन, प्रमाण-पत्र निर्गमन, परीक्षा केंद्र निर्धारण, पुनर्मूल्यांकन सहित परीक्षा विभाग से जुड़े हर कार्य में छात्रों की शिकायतें आ रही हैं। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक के कार्यकाल में लिए गए महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय निर्णयों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ से संबंधित कार्यों और निविदा प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क और अन्य वित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.