दुमका, सितम्बर 10 -- सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में गुरुवार को जीवन जीने की कला संस्था के तत्वावधान में आध्यात्मिक गुरू श्री रविशंकर के साथ एक विशेष ऑनलाइन संवाद एवं सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन संवाद के दौरान गुरुदेव श्री रविशंकर ने तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच, आंतरिक शांति, मानवीय मूल्यों, आत्मविश्वास और समग्र व्यक्तित्व विकास के महत्व पर अपने प्रेरणादायी विचार रखे। उन्होंने युवाओं को जीवन में संतुलन, प्रसन्नता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति का आग्रह इस मौके पर कुलपति प्रो. कुनुल कंडीर ने गुरुदेव श्री रविशंकर से विशेष आग्रह किया कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में समय-समय पर जीवन जीने की कला संस्था के विशेष सत्र और कार्यक्रम आयोजित किए जाएं...