दुमका, सितम्बर 16 -- सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मंगलवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभाग के संयुक्त सचिव जॉर्ज कुमार और अतिरिक्त सचिव अंजली यादव ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं। इस दौरान विश्वविद्यालय के वरीय पदाधिकारी और सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे। बैठक में विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव जॉर्ज कुमार ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने महाविद्यालय के पिछले एक वर्ष के सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड और फाइलों को दुरुस्त कर तैयार रखें। उन्होंने कहा कि एचआरडी की टीम कभी भी औचक निरीक्षण कर सकती है, इसलिए सभी तैयारियां ...