प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एसओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होने के बाद स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। गांधी नगर कोठा नेवड़िया निवासी धीरज पुत्र नन्हेलाल पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि पिछले 25 जनवरी की शाम वह गांधी नगर बाजार निजी काम से गया था। इसी बीच पड़ोसी गांव पचखरा निवासी सोनू पाल, जगत पाल तथा उनके बहनोई नन्हे लाल पाल ठेके से शराब पीकर निकले और अचानक धीरज को गाली देते हुए एक हजार रुपये शराब के लिए मांगने लगे। रुपये नहीं देने पर एक जुट होकर पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जेब से 800 रुपये निकाल लिए तथा जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...