उरई, मार्च 25 -- उरई। कुठौंद एसओ अरुण रॉय हत्याकांड मामले की आरोपित महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की बुधवार को कोर्ट में पेशी हुई जहां उसकी अगली सुनवाई 30 मार्च को की जाएगी। मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ कुछ ही दिन पहले पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। गोरखपुर के बी-117 आवास विकास कालोनी के विकास नगर निवासी अरुण राय की तैनाती कुठौंद थाने में थी। बीती पांच दिसंबर 2025 की रात थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में उनके सिर में गोली लगी थी और उनकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष की पत्नी माया ने छह दिसंबर को महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया और सात दिसंबर को इसे शहर के रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर उरई जेल भेज दिया गया था। बुधवार को मीनाक्षी शर्मा को पुलिस वैन से जेल से न्यायालय लाया गया। एक घंटे तक रुकने के बाद वापस भेज द...