उरई, मार्च 7 -- उरई। कुठौंद थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की 5 दिसंबर की रात को सिर में सर्विस पिस्टल से गोली लगने से हुई मौत में पुलिस ने कोर्ट में आरोपी सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या की धारा में चार्जशीट दाखिल की है। मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ एसओ अरुण राय की पत्नी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि छह दिसंबर को इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की पत्नी ने सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और सभी तथ्यों को एकत्रित किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को संबंधित कोर्ट में मीनाक्षी के खिलाफ हत्या की ...