बागेश्वर, सितम्बर 28 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने कपकोट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सोमवार को 2.162 किलो चरस के साथ 62 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 27 सितंबर को एसओजी टीम को मुखबिर से महादेव पुलिया, गोलना के पास एक व्यक्ति के चरस के साथ मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और 62 वर्षीय पदम सिंह टाकुली निवासी बैछम को पकड़कर उसकी तलाशी ली। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें 2.162 किलो चर...