एसओएल परीक्षा केंद्र बदलने पर छात्र संगठन ने जताया विरोध
नई दिल्ली, जून 11 -- नई दिल्ली। क्रांतिकारी युवा संगठन ने डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) का परीक्षा केन्द्र बदले जाने पर विरोध जताया है। छात्र संगठन ने कहा कि 13 जून को होने वाली परीक्षा से ठीक एक दिन पहले हजारों छात्रों का परीक्षा केन्द्र आर्य भट्ट कॉलेज से बदलकर फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, साउथ दिल्ली कैंपस कर दिया गया है। बिना किसी स्पष्ट कारण के अनिवार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए परीक्षा केन्द्र बदलने का नोटिस जारी किया गया है। परीक्षा केन्द्र बदलने से छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आखिरी समय में लिए गए ऐसे प्रशासनिक फैसले छात्रों, खासकर एसओएल में पढ़ने वाले छात्रों के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर उपेक्षा को उजागर करते हैं। संगठन की दिल्ली राज्य समिति के सदस्य भीम कुमार ने कहा कि एसओएल के छात्रों का एक बड़ा हिस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.