मुरादाबाद, फरवरी 26 -- सेंट मैरी स्कूल की कक्षा छह की छात्रा दिशा दुबे ने एसओएफ ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। दिशा ने प्रतियोगिता में अपने स्कूल में प्रथम रैंक प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने जनपद स्तर पर 26वां तथा उत्तर प्रदेश स्तर पर 282वां स्थान हासिल किया। दिशा के पिता आशुतोष दुबे ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसने नियमित अभ्यास व शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.