गिरडीह, मार्च 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस 11वीं में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल सोमवार को फिर से शुरु कर दिया गया है। 11वीं में नामांकन को लेकर पोर्टल बंद कर दिया गया था। जिससे इच्छुक छात्र-छात्राएं परेशान थी। सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स गिरिडीह के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि एसओई 11वीं में नामांकन को लेकर पोर्टल बंद था, जिसे खोलने का आग्रह किया गया था। सोमवार से पोर्टल खुल गया है। बताया कि 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। बताया कि आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा होगी। जिसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...