प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- प्रतापगढ़। शहर के आजाद नगर में रहने वाले बिहार सहरसा सोनबरसा राज निवासी पवन कुमार और उसकी पत्नी रेनू ने मानिकपुर के पूर्व एसओ सुभाष कुमार यादव को गालियां दी थी। बाद में उसने आईजीआरएस पर शिकायत की। उस बाबत बात करने पर नगर कोतवाली के एसआई अंकित तिवारी को भी गाली दी। अंकित ने मामले में पवन कुमार और उसकी पत्नी रेनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...