जमशेदपुर, मई 7 -- पटमदा: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में एसएस 2 उच्च विद्यालय पटमदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- गोला एसएस प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शनविज्ञान संकाय के छात्र विज्ञान संकाय में अर्चिता प्रमाणिक ने 441 अंक (88.2 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अनामिका गोराई 414 अंक (82.8 प्रतिशत) के साथ द्वितीय एवं सुप्रिया कुमारी 403 अंक (80.6 प्रतिशत) के साथ तृतीय स्थान पर र...