शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह आज अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। सूत्रों के अनुसार कुलपति सुबह लगभग साढ़े 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे और औपचारिक रूप से ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी करेंगे। उनके आगमन को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां की गई हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन ने 14 मई को प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह को विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनके स्वागत की तैयारी की गई है। कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आगामी शैक्षणिक सत्र और प्रशासनिक ढांचे को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। यह भी पढ...