रांची, जुलाई 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत एसएस मेमोरियल कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम के कला, वाणिज्य व वोकेशनल कोर्सों की रिक्त सीटों पर नामांकन जारी है। इस वर्ष कॉलेज के पुनर्संरचना के बाद विज्ञान में पढ़ाई बंद हो गई है। ऐसे में अब सिर्फ कला, वाणिज्य व दो वोकेशनल कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। कला संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, उर्दू के साथ नागपुरी व कुड़ुख विषयों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, वाणिज्य में बीकॉम व वोकेशनल के तहत बीए व बीसीए में भी दाखिले की सुविधा है। नामांकन चांसलर पोर्टल universities.jharkhand.gov.in के जरिये होगा।कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने बताया कि कॉलेज में ...