एसएस खन्ना में नवप्रवेशी छात्राओं का दीक्षारंभ
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- प्रयागराज। सदनलाल सांवलदास खन्ना महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए दीक्षारंभ-2026 और प्राक्टोरियल मीट का आयोजन हुआ। प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने छात्राओं का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी दी। छात्राओं को उच्च चरित्र का निर्माण कर संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सिप्पी सिंह ने गुणवत्ता संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्राक्टर डॉ. रिया मुखर्जी ने छात्राओं को अनुशासन के नियम और मेंटर-मेंटी व्यवस्था के बारे में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.