कानपुर, जून 3 -- कानपुर। संडे क्रिकेट लीग में एसएस क्रिकेटर्स ने हशमत क्रिकेटर्स इलेवन को 14 रन से पराजित किया। फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में एसएस क्रिकेटर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से मोहिब अंसारी ने 86 रन की बेहतरीन पारी खेली। गेंदबाजी में मयूर तिवारी ने चार, महेंद्र यादव ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में हशमत इलेवन की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रशांत ने 37 रन, मयूर तिवारी ने 23 रन व हशमत हुसैन ने 22 रन बनाए। यह भी पढ़ें- प्रिंस की पारी से सरताज इलेवन जीता गेंदबाजी में अंकुश चौहान व नूरुद्दीन ने दो-दो विकेट लिया। मोहिब अंसारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- हमजा क्रिकेट क्लब ने सिगमा को हरा जीता फाइनल मुकाबला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...