कानपुर, जून 14 -- कानपुर। संडे क्रिकेट लीग सीजन-24 में रविवार को खेले गए मुकाबले में एसएस क्रिकेटर्स ने ऐजलेस एक्सेस इलेवन को छह विकेट से पराजित किया। श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए मैच में ऐजलेस एक्सेस इलेवन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से तेजस श्रीवास्तव ने 29 रन, संचित कोहली ने 23 रन व परम ने नाबाद 21 रन बनाए। गेंदबाजी में नूरुद्दीन व आसिफ ने दो-दो, अनिल, सर्वेश, सूरज ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में एसएस क्रिकेटर्स की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बनाकर मैच जीता। यह भी पढ़ें- किंग्स लेयर ने अमायरा रोज को चार विकेट से हराया टीम की ओर से मोहिब अंसारी ने 39 रन, रजनीश श्रीवास्तव ने 34 रन, जय वलेचा ने नाबाद 21 रन बनाए। गेंदबाजी में नवीन ने दो व सन्नी ने एक विकेट लिया। नूरुद्दीन को मैन ऑफ द मैच क...