एसएस कॉलेज में सैनिकों के शौर्य और बलिदान को नमन किया
शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में एनसीसी यूनिट द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रथम वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के शौर्य और बलिदान को नमन करना था। कार्यक्रम में रिटायर्ड सूबेदार मेजर विपिन सक्सेना ने कारगिल युद्ध के अनुभव साझा करते हुए कैडेट्स को अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। इस दौरान कैडेट्स को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। 25 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर सुनील कुमार सिंह और लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने युवाओं में देशभक्ति और नेतृत्व भावना विकसित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की अभेद्य रक्षा प्रणाली का प्रमाण: प्रो. सुरेखा कार्यक्रम के अंत में झंडारोहण और राष्ट्रगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.