शाहजहांपुर, जून 5 -- शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मदिवस पर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में पोस्ट ऑफिस और होम्योपैथिक चिकित्सालय के सामने छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. कमलेश गौतम ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। डॉ. आदर्श पाण्डेय और डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- सीएमपी डिग्री कॉलेज में अमलतास के पौधे लगाए कार्यक्रम मे...