बोकारो, अप्रैल 9 -- चास प्रतिनिधि। चास के एस एस कालेज में गुरूवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो जिला छात्र संघ की ओर से रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी संघ के विक्रम ठाकुर ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी सहित संगठन के पदाधिकारी शिविर में हिस्सा लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...