बरेली, अप्रैल 20 -- शाही। रविवार को एसएस एकेडमी शाही में वार्षिकोत्सव मनाया। शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा व विधायक डा. डीसी वर्मा ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। विधायक ने कहाकि शिक्षा व्यक्ति और समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम में प्रबंधक साबिर हुसैन, अनुरोध सिंह, शिवम शर्मा, मुकेश रस्तोगी, जावेद हुसैन उर्फ सन्नी, थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...