नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- कर्मचारी चयन आयोग की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में शुमार एसएससी सीजीएल 2026 का टियर-1 एग्जाम अब बस चंद दिन दूर रह गया है। आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का शेड्यूल जारी करते हुए बताया है कि टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्तूबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी। यही नहीं, आयोग ने उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी है, जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपना परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी ssc.gov.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं। यानी अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और लाखों उम्मीदवारों के लिए तैयारी का यही आखिरी पड़ाव सबसे अहम साबित होने वाला है। गौरतलब है कि इस साल की भर्ती के जरिए सहायक अनुभाग अधिकारी, इंस्पेक्टर, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, सब इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अका...