लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- मितौली। कस्बे के एक और होनहार को एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता मिली है। कस्बा निवासी अजय गुप्ता पेंट व्यापारी के बेटे हर्ष गुप्ता का चयन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर विभाग) में कार्यालय अधीक्षक पद के लिए हुआ है। इसके अलावा सोनू गुप्ता के बेटे अनुराग गुप्ता (राजन) का चयन केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में वरिष्ठ लिपिक पद पर हुआ है। दोनों युवाओं की इस सफलता की खबर मिलते ही परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...