गाजीपुर, अप्रैल 12 -- दिलदारनगर। नगर निवासी दीपक गुप्ता (दीपू) का चयन एसएससी सीजीएल के माध्यम से आयकर विभाग में अधिकारी पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर में खुशी है। नगर आगमन पर शुभचिंतकों ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। दीपक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर और आगे की पढ़ाई राधा कृष्ण गुप्त आदर्श विद्यालय से पूरी की। प्रयागराज में तैयारी कर उन्होंने यह सफलता हासिल की। इस मौके पर धनजी यादव, अजीत गुप्ता, सौरभ शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...