पटना, जून 29 -- इस बार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2026 के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। इसका सबसे बड़ा कारण है कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 12,256 पदों पर नियुक्ति के लिए देशभर से 30 लाख 66 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें अकेले बिहार से सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन करने की जानकारी है। एसएससी सीजीएल के माध्यम से केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संवैधानिक संस्थानों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, आयकर निरीक्षक, जीएसटी निरीक्षक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से इस बार परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- एसएससी सीजीएल: बिहार से स...