पाकुड़, अप्रैल 10 -- प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मटियाल घाटी के निवासी, जो वर्तमान में मोंगलाबांध में रह रहे हैं, नयन कुमार जयसवाल ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सफलता हासिल की है। उन्होंने एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नयन कुमार जयसवाल के पिता जयचंद जयसवाल और माता मीरा देवी हैं। शुरू से ही मेधावी छात्र रहे नयन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पाकुड़िया से पूरी की। उन्होंने 10वीं की परीक्षा आर.के. हाई स्कूल से उत्तीर्ण करते हुए जिला स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद उन्होंने नीट परीक्षा भी उत्तीर्ण की, जिसमें उन्हें एमबीबीएस की सीट नहीं मिल सकी, लेकिन बीडीएस में उनका चयन हो गया था। हालांकि, नयन ने बीडीएस को नहीं...