एसएससी : 303 पदों पर होगी अनुवादक भर्ती
प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त अनुवादक भर्ती 2026 में 303 पदों पर चयन होगा। 23 अप्रैल को जारी विज्ञापन में 84 पद का ही जिक्र था। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों से नौ जुलाई तक 303 रिक्त पदों की सूचना मिली है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 156, ओबीसी 75, एससी 37, ईडब्ल्यूएस 20, एसटी 15 पद शामिल हैं। जूनियर ट्रांसलेटर के सर्वाधिक 90 पद कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया में हैं। इसके बाद संचार मंत्रालय में जूनियर ट्रांसलेटर के 76 पद हैं। रक्षा मंत्रालय के अधीन बॉर्डर रोड्स आर्गेनाइजेशन में जूनियर ट्रांसलेटर के 33 जबकि वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में जूनियर ट्रांसलेटर के 12 पद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.