एसएससी : वर्णनात्मक प्रश्न कंप्यूटर स्क्रीन पर होंगे प्रदर्शित
प्रयागराज, अगस्त 18 -- कर्मचारी चयन आयोग ने 23 अगस्त को होने वाली वरिष्ठ सचिवालय सहायक/उच्च श्रेणी लिपिक और कनिष्ठ सचिवालय सहायक/निम्न श्रेणी लिपिक ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार, परीक्षा के वर्णनात्मक प्रश्न कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराई जाने वाली भौतिक उत्तर पुस्तिका में प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित स्थान पर ही लिखने होंगे। यह भी पढ़ें- हरियाणा कोर्ट क्लर्क का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 1265 पदों पर होनी है भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.