प्रयागराज, जनवरी 9 -- कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2025 के टियर-टू के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर से संबंधित जानकारी शुक्रवार को जारी कर दी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर उपलब्ध निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से विवरण देख सकते हैं। आयोग ने सूचित किया है कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग दो-तीन दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी इसे भी आयोग की वेबसाइट पर उसी लॉगिन प्रक्रिया के जरिए प्राप्त कर सकेंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर सूचनाएं अवश्य जांचते रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.