प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 के तहत ही डीआरडीओ के 104 पद जोड़ दिए गए हैं। एसएससी की ओर से सोमवार को जारी सूचना के मुताबिक वेहिकल ऑपरेटर के 75 पदों, फायर फाइटर के आठ और फायर इंजन ड्राइवर के चार पदों पर 10वीं पास 18 से 27 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं सिक्योरिटी असिस्टेंट के 17 पदों पर 12वीं पास अभ्यर्थी फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा खान मंत्रालय के अधीन भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के कई विज्ञापित पदों को रद्द कर दिया गया है। इनमें पर्सनल असिस्टेंट के सबसे अधिक 51 पद शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...