प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा-2025 बुधवार से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा 3 से 6 दिसंबर तक चार दिनों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के 13 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 64,483 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। सबसे अधिक परीक्षार्थी पटना में हैं, जहां 15,446 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रयागराज 9,203, लखनऊ 8,143, वाराणसी 6,144, गोरखपुर 4,347, आगरा 3,212, गया 3,478, कानपुर 3,387, मुजफ्फरपुर 2,837, भागलपुर 3,261, मेरठ 1,733, बरेली 1,758 और झांसी में 1,534 अभ्यर्थी परीक्षा के ...