बरेली, मार्च 1 -- एसएसवी इंटर कॉलेज एवं एसएसवी पब्लिक स्कूल सुरेश शर्मा नगर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर सीनियर विद्यार्थियों तक सभी ने रंग-गुलाल खेलते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा व प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे, सौहार्द का त्योहार है, जो हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई और सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...