एसएसवी कॉलेज में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना
हापुड़, मई 14 -- एसएसवी पीजी कॉलेज में अति आधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए महाविद्यालय और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान आईआईटीएम पुणे के बीच महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हो गया है। इस पहल से हापुड़ जिले को मौसम संबंधी सटीक और वैज्ञानिक आंकड़े उपलब्ध होंगे। जिससे शोध, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।एसएसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय उष्णकटिबंधी मौसम विज्ञान संस्थान पुणे, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित स्वत अनुसंधान संस्थान है, जो मौसम, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस समझौते के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्थापित होने वाला स्वचालित मौसम केंद्र हवा की गति, दिशा तापमान, नमी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.