लखीमपुरखीरी, जनवरी 1 -- 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का 8वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। परिसर में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वी विक्रमण उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी व विशिष्ट अतिथि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। कार्यवाहक कमांडेंट मुकेश कुमार गौतम ने स्वागत भाषण देते हुए 70वीं वाहिनी एसएसबी की उपलब्धियों, सीमा सुरक्षा में वाहिनी की भूमिका व बलकर्मियों के अनुशासन, समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डाला। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा में सशस्त्र सीमा बल द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। मुख्य अतिथि वी. विक्रमण ने वाहिनी के अनुशासन, सेवा भावना, सांस्कृतिक एकता व पेशेवर दक्षता की प्रशंसा की। एसएसब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.