अररिया, फरवरी 3 -- बथनाहा, एक संवाददाता । सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक निशित कुमार उज्जवल (भा.पु.से.) का 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा में भ्रमण के दौरान आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने बाह्य सीमा चौकी पथरदेवा, भारतीय सीमा स्तंभ 186, बीसीपी व आईसीपी जोगबनी का निरीक्षण कर सीमा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। महानिरीक्षक का स्वागत कमांडेंट शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) ने पुष्पगुच्छ व शाल देकर किया गया। उन्होंने नो मैन्स लैंड के समीप ड्यूटी पर तैनात जवानों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। वाहिनी मुख्यालय बथनाहा में महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की। साथ ही वाहिनी परिसर में विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण किया। महानिरीक्षक ने स...