लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- गुरुवार को गदनिया मे 39वीं वाहिनी एसएसबी ने नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी की मौजूदगी में नववर्ष पर कार्यक्रम हुआ। आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी कमांडेंट ने अपने संबोधन में सभी बलकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि नया वर्ष सभी के लिए स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं सफलता लेकर आएगा। उन्होंने बलकर्मियों से आगामी वर्ष में और अधिक उत्साह, एकजुटता एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया । इस अवसर पर एसएसबी के समस्त अधिकारियों द्वारा भी उपस्थित बलकर्मियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.