पिथौरागढ़, मई 24 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। एसएसबी 11वीं वाहिनी की ओर से सन्डे ऑन साइकिल रैली का आयोजन हुआ। रविवार को कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, महिला बलकर्मी व स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने साइकिलिंग कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। बताया इस रैली का उद्देश्य जन-जन को फिट इंडिया, हेल्दी इंडिया का संदेश देना था। यह भी पढ़ें- एसएसबी मुख्यालय से भिनगा बाजार तक निकाली गई साइकिल यात्रा यह भी पढ़ें- एसएसबी जवानों ने चलाई साइकिल यह भी पढ़ें- संडे ऑन साइकिलिंग सलेब्रेटिंग कॉमन वेल्थ गेम्स में सभी ने किया प्रतिभाग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...