अल्मोड़ा, जनवरी 23 -- वसंत पंचमी पर्व पर एसएसबी सीमांत मुख्यालय परिसर स्थित मंदिर में सरस्वती पूजन कार्यक्रम हुआ। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीमांत की सभी संदीक्षा सदस्याओं, अधिकारियों और बच्चों ने भागीदारी की। सरस्वती की वंदना और प्रतिमा पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। मंदिर प्रांगण को पीले फूलों से सजाया गया था। पूजा-अर्चना के दौरान सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर विशेष आरती हुई, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। बच्चों के बीच शिक्षा और कला के महत्व को प्रोत्साहित करने के लिए 'अक्षर अभ्यास' जैसी परंपराओं की महत्ता पर भी चर्चा की गई। इस दौरान तमाम अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...