रुद्रपुर, जून 14 -- सितारगंज। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को 57वीं बटालियन एसएसबी की ओर से एसएच हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें निरीक्षक विनोद मेंगवाल, सहायक उप निरीक्षक हंसराज, सुनील कुमार, बाबूलाल, सुरेन्द्र कुमार, सुधिराम यादव समेत कर्मियों ने रक्तदान किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महान और मानवता की सेवा करने वाला कार्य है। यहां डॉ. अतुल पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रक्तदान कर एसएसबी जवानों ने दिखाया मानव सेवा का जज्बा यह भी पढ़ें- एसएसबी पंचम वाहिनी में लगा रक्तदान शिविर यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स का रक्तदान शिविर, 31 जवानों व अधिकारियों ने किया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...