एसएसबी व बिहार पुलिस ने किया पौधारोपण
बगहा, जुलाई 15 -- नरकटियागंज। एसएसबी की 44 वीं बटालियन नरकटियागंज द्वारा बिहार पुलिस लाइन फायरिंग रेंज, मजुराहा में बुधवार को पौधरोपण किया गया। कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के निर्देशन में कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट आदि उपस्थित थे। मौके पर कुल 100 फलदार एवं छायादार पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घटते वन क्षेत्रों की भरपाई करना, स्थानीय नागरिकों के बीच पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता पैदा करना है। मौके पर श्री नेगी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें व्यतिगत स्तर पर पेड़ लगाने की आदत डालनी होगी। इस कार्यक्रम में एसएसबी 44 वाहिनी व बिहार पुलिस के कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निरीक्षक मुकेश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, पु. उपा राजेश कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.