एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अररिया, मई 10 -- बथनाहा, एक संवाददाता 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा एवं बिहार पुलिस की संयुक्त विशेष गश्ती टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शनिवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के 'जी' समवाय बेला अंतर्गत सीमा चौकी तीनखम्भा के कार्यक्षेत्र स्थित भैरोगंज गांव में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 196/4 के समीप भारत की ओर करीब 100 मीटर अंदर संयुक्त गश्ती के दौरान तस्करी कर लाई जा रही नेपाली शराब बरामद की गई। जब्त शराब में अलग-अलग ब्रांड के कुल मिलाकर 74.65 लीटर शराब बरामद हुआ है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्र किशोर कुमार, पिता रामचंद्र याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.