एसएसबी व एपीएफ ने ड्रग्स के विरुद्ध चलाया अभियान
बगहा, जून 26 -- नरकटियागंज। 44 वीं सशस्त्र सीमा बल की ओर से मुख्यालय नरकटियागंज समेत सभी बीओपी में नशा निरोधक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट गोविन्द कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसएसबी और नेपाली एपीएफ द्वारा नशीली दवाइयों एवं ड्रग्स के खिलाफ संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यवाहक कमांडेंट श्री ठाकुर ने कहा कि नशा एक बुराई है जो व्यक्ति, परिवार और समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। इसका समाधान जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही संभव है। कार्यक्रम में उप कमांडेंट ज्ञानेन्द्र कुमार,सहायक कमांडेंटव रामवीर कुमार, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे। इधर शुक्रवार को एसएसबी 21वीं वाहिनी ने वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों पर नशा मुक्ति और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.