चम्पावत, मई 22 -- चम्पावत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन अभियान के तहत एसएसबी की पंचम वाहिनी में योग सत्र का आयोजन किया। केंद्रीय विद्यालय के योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और वाहिनी के जवानों और अधिकारियों ने योग किया। इस दौरान योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार गुप्ता, घनश्याम प्रजापति, हुकुम चंद, अनिल कुमार, अरुण कुमार, बेताब सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चम्पावत में एसएसबी में योगाभ्यास किया यह भी पढ़ें- जवानों ने स्कूली बच्चों को योगाभ्यास कराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...