सीतामढ़ी, जून 23 -- सीतामढ़ी। 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीतामढ़ी में मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं तनाव प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 22 से 23 जून 2026 तक "मेंटल वेल-बीइंग एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट" विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा उप-कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. सुमित कुमार चौरसिया के पर्यवेक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव श्रीवास्तव एवं अमोद कुमार ठाकुर ने सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों एवं जवानों को हार्टफुलनेस मेडिटेशन की अवधारणा, उसके महत्व तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित ध्यान और आत्मचिंतन तनाव, चिंता तथा मानसिक दबाव को कम करने में ...